Tuesday, September 1, 2020

पुलिया पर डाली मुरम पानी के तेज बहाव में बही

अरोलिया-कुरावर सड़क के बीच बाजखेड़ी गांव के पास बनी पुलिया पर हाल ही में मुरम डाली गई थी, लेकिन शनिवार की रात को फिर क्षेत्र में हुई तेज बारिश से पुलिया पर डाली गई मुरम पानी के तेज बहाव में बह गई। इससे फिर आवागमन बंद हो गया।
25 अगस्त को क्षेत्र में हुई मुसलाधार बारिश के कारण अरोलिया-कुरावर मार्ग पर बाजखेड़ी गांव के पास बनी वर्षों पुरानी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण पुलिया पर से आवागमन बंद हो गया था। पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। दैनिक भास्कर ने भी 27 अगस्त के अंक में टूटी पुलिया को लेकर समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने 28 अगस्त को क्षतिग्रस्त पुलिया पर तीन डंपर मुरम डालकर उसे सुधारने का प्रयास किया था। शनिवार को इस पर से आवागमन भी शुरु हो गया था, लेकिन शनिवार की शाम को पानी के तेज बहाव के चलते मुरम फिर से बह गई।
अब लोगों को यदि भवरी, हरनावदा, करमनखेड़ी, हाजीपूर आदि गांवों की ओर डोडी की तरफ से घूमकर जाना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुलिया पर मुरम डलवाकर रास्ता चालू करवाया था, लेकिन अब फिर से पानी के तेज बहाव में मुरम बह चुकी है। जल्दी ही फिर से मुरम डलवाकर रास्ता चालू करावाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Moorum cast on the culvert in the fast flow of water


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/sehore/news/moorum-cast-on-the-culvert-in-the-fast-flow-of-water-127677110.html

No comments:

Post a Comment