कोरोना महामारी का बहाना बनाकर पति घरेलू खर्च के लिए भी पैसे नहीं दे रहा था। रोज सुबह काम पर जाने का बोलकर घर से निकलता था। पति की इस हरकत से परेशान हो चुकी पत्नी ने रविवार सुबह से पति पर नजर रखी। जैसे ही वह काम पर जाने का बोलकर निकला तो नकाब पहनकर उसका पीछा किया। सुबह 11 बजे पीड़ित महिला गणेश तलाई से पंधाना रोड स्थित सलूजा कॉलोनी तक पैदल आ गई। पीड़िता उस घर में घुसी इस दौरान उसका पति एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखा। पीड़िता ने पति की मौके पर ही पिटाई शुरू कर दी।
देह व्यापार करवा रही काकी नाम की महिला ने पीड़ित महिला के साथ मारपीट की। मौके पर लगी भीड़ को भी देख लेने की धमकी दी। मारपीट होते देख लोगों ने डायल 100 को बुलाया। पुलिस ने पीड़िता व उसके पति को वाहन में बैठाया और थाने ले गए। काकी व उसके साथ दो महिलाओं को भी थाने आने को कहा। सीएसपी ललित गठरे ने कहा मामले में पुलिस को देह व्यापार के साक्ष्य नहीं मिले। पीड़िता की शिकायत पर काकी नाम की महिला के खिलाफ 294, 323, 506, गालीगलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया।
रोज कितने लोग आते हैं, मेरे सीसीटीवी में दर्ज हैं
क्षेत्रवासी मनोज यादव ने कहा एक महिला से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। वह हम पर झूठे आरोप लगाती है। इसलिए हमने सीसीटीवी लगवाए हैं। रोज कितने लोग आते हैं कैमरे में सभी दर्ज हैं। अगर पुलिस कार्रवाई करें तो हम सीसीटीवी की रिकार्डिंग देने को तैयार है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/husband-followed-beaten-with-other-woman-in-objectionable-position-127693864.html
No comments:
Post a Comment