सरकार द्वारा लागू किए जा रहे मॉडल एक्ट व निजीकरण के विरोध में कृषि उपज मंडी में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई। गुरुवार को मंडी कर्मचारियों सहित तुलावटी, हम्माल, हाथ ठेला-लोडिंग गाड़ी चालक धरने पर बैठे।
मंडी कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेश सिंघल, संरक्षक सुनील भसीन सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने धरने को संबोधित कर मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की बात की गई। अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण मंडी में गुरुवार को नीलामी बंद रही। मीडिया प्रभारी अशोक
कुमार भंवर ने बताया कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के गुरुवार काे भोपाल में भी प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन किया जाकर ज्ञापन दिया गया। इस दौरान नीमच से प्रदेश महामंत्री विजयसिंह चौहान, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह परिहार उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/indefinite-strike-commences-employees-protest-in-mandi-127684130.html
No comments:
Post a Comment