पूर्व मुख्यमंत्री एवं मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने सुवासरा में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस के महासचिव प्रमोद गुगालिया को प्रचार-प्रचार समन्वयक नियुक्त किया है। गुगालिया सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के प्रदेश कांग्रेस द्वारा मनोनीत प्रभारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रियव्रत सिंह, मंदसौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रत्याशी के साथ समन्वय कर चुनाव कार्य करेंगे। गुगालिया आगामी माह के पहले हफ्ते से सुवासरा विधानसभा में प्रचार-प्रसार के लिए कार्य प्रारंभ करेंगे। प्रभारी प्रियव्रत सिंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रत्याशी से मिलकर निर्देशानुसार प्रचार-प्रसार करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/pramod-gugaliya-suvasara-became-the-coordinator-of-the-by-election-127751639.html
No comments:
Post a Comment