अफीम तस्करी में गिरफ्तार जावी के चौकीदार को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ट्रामा सेंटर में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। सुरक्षा में तैनात दो पुलिस जवानों को चकमा देकर मंगलवार को वह भाग गया। इसके बाद से नारकोटिक्स विंग व कैंट पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। लेकिन दो दिन बाद भी दोनों टीमों के हाथ खाली है।
नारकोटिक्स विंग ने जावी के चौकीदार कारूसिंह (40) पिता मानसिंह को बाइक से 7 किलो 200 ग्राम अफीम ले जाते हुए गिरफ्तार किया था। कोर्ट से रिमांड मिलने पर उससे पूछताछ की। उसमें मुख्य तस्कर व अफीम बेचने वाले का नाम बताया था। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तार आरोपी का रिमांड पूरा होने पर जेल भेजने से पहले सैंपल दिए। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। सुरक्षा में विंग के दो जवान तैनात थे। मंगलवार सुबह बाथरूम करने के लिए गया और गलियारे से होकर खिड़की से कूदकर भाग गया। इसकी जानकारी जवानों को लगी तो उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। जांच के बाद विंग के प्रधान आरक्षक केके सिंह परिहार की रिपोर्ट पर कैंट पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। दो दिन से विंग व कैंट पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जिले की सीमा से लगे राजस्थान में तलाश कर रही है। अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/smuggler-who-escaped-from-isolation-ward-was-not-found-127684136.html
No comments:
Post a Comment