कलेक्टर तरूण राठी गुरूवार को टंडन बगीचा कृष्णा वार्ड नंबर 8 पहुंचकर स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे घर-घर स्वास्थ्य परीक्षण सर्वे का जायजा लिया। उन्होंने दल के सदस्यों से किये जा रहे सर्वे की विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने कहा घर का कोई भी सदस्य सर्वे से न छूटें, प्रत्येक व्यक्ति का तापमान भी चेक किया जाए। दल के सदस्यों ने बताया प्रत्येक परिवार द्वारा सहयोग किया जा रहा है।
यहां से कलेक्टर पलंदी चौराहा पहुंचे। यहां पर भी सर्वे टीम मौजूद थी, उनके द्वारा अब तक किए गए सर्वे की पूर्ण जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि अभी तक कोई भी लक्षण वाला मरीज नहीं मिला है। दल की सदस्य कार्यकर्ता परवेज बेगम ने अपने सर्वे के दौरान अनुभवों को कलेक्टर से साझा किया।
कलेक्टर ने कार्यकर्ता परवेज बेगम द्वारा किेए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए कहा इसी तरह से कार्य करें। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप राय और महिला सशक्तिकरण अधिकारी संजीव मिश्रा मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/collector-reviewed-the-survey-going-on-in-5-wards-of-the-city-127684085.html
No comments:
Post a Comment