Thursday, September 3, 2020

शनिचरा में नाव घाट गली की बिजली 3 दिनाें से बंद; गुरुवार को देर रात तक चलता रहा काम

नर्मदा नदी में आई बाढ़ के कारण शनिचरा नाव घाट पर जाने वाले रास्ते में इमली का पेड़ गिर गया था। पेड़ बिजली पाेल पर गिरने के कारण पाेल टूट गया था। इसके बाद से पिछले तीन दिनाें से क्षेत्र में बिजली बंद पड़ी हुई है। गुरुवार काे बिजली कपंनी की जाेन-2 की टीम ने सुबह से काम शुरू किया। पेड़ हटाने के बाद पाेल लगाने की जगह नहीं हाेने के कारण पुराने पाेल की जगह पर नया पाेल शिफ्ट किया गया।

बिजली कंपनी के शहर प्रबंधक दीपक मिश्रा ने बताया सुबह 10 बजे से क्षेत्र में बिजली सप्लाई के लिए काम किया जा रहा है। देर रात तक हमारे कर्मचारी काम कर रहे हैं। अभी केवल डालने का काम किया जा रहा है। केवल डालने के बाद लाइन काे जाेड़ा जाएगा। इसके बाद शुक्रवार काे जिन उपभाेक्ताओं की बिजली बंद है उनके कनेक्शन जाेड़ने का काम किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
होशंगाबाद। बिजली कंपनी की टीम देर रात तक काम करती रही।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/lightning-of-the-boat-ghat-street-in-shanichara-closed-for-3-days-work-continued-till-late-night-on-thursday-127683717.html

No comments:

Post a Comment