Thursday, September 3, 2020

काेराेना से 26वीं माैत : पूर्व विधायक सहित 12 पाॅजिटिव; इटारसी निवासी बुजुर्ग की भोपाल में हुई मौत

काेराेना से जिले में माैत का आंकड़ा 26 पर पहुंच गया है। गुरुवार काे पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा सहित जिले में 12 लाेग नए पाॅजिटिव मिले हैं। अधीक्षक डाॅ. एके शिवानी ने बताया इटारसी के आवाम नगर निवासी भीलपेड मसीह (69) की माैत हमीदिया अस्पताल में 2 सितंबर काे हुई है। उन्हें 27 अगस्त काे अस्पताल लाए थे। तबियत ज्यादा खराब थी। उन्हें भाेपाल भेज दिया गया था। उन्हें शुगर की समस्या थी।

वहीं होशंगाबाद के वार्ड 2 जगदीशपुरा निवासी पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा की कोरोना रिपाेर्ट भी पाॅजिटिव अाई है। उनके संपर्क में रहने वाले 1 अन्य व्यक्ति पाॅजिटिव है और 2 लोग संदिग्ध हैं। गुरुवार को 5 केस इटारसी, 2 पिपरिया,2 हाेशंगाबाद,1 केसला,1 डाेलरिया में पाॅजिटिव केस मिले हैं। वहीं मंगलवार को बनखेड़ी के अन्हाई गांव के किसान रामसिंह गुर्जर (55) की माैत हाे गई थी। उनकी 1 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव आई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोराेना अपडेट, कुल पॉजिटिव की संख्या 605 पहुंची।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/26th-candidate-from-caraina-12-positives-including-former-mla-itarsi-resident-elderly-dies-in-bhopal-127683600.html

No comments:

Post a Comment