अनलॉक 4 में सभी गतिविधियाँ शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में रात्रिकालीन कर्फ्यू भी हटा लिया गया है। इसके साथ ही रविवार को होने वाले लॉकडाउन को भी अब समाप्त कर दिया गया है। अब पहले की तरह आज रविवार को भी बाजार खुले रहेंगे। होटल, रेस्टाॅरेंट और बार भी अब पहले की तरह रात्रि साढ़े 11 बजे तक खुल सकेंगे। इस संबंध में केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार लॉकडाउन एवं रात्रिकालीन कर्फ्यू को समाप्त करने का आदेश अपर जिला मजिस्ट्रेट संदीप जीआर ने जारी कर दिया है। वहीं शराब दुकानें भी सुबह 8 बजे से रात्रि साढ़े 11 बजे तक खुली रहेंगी। पी-4
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/markets-will-open-today-night-curfew-also-removed-hotels-restaurants-bars-will-also-be-open-till-1130-pm-127690611.html
No comments:
Post a Comment