कोरोना महामारी के बाद से देश में लगे लॉकडाउन के बाद से देश के कोने-काेने से मजदूरों का पलायन जारी है। सोमवार काे महाराष्ट्र नासिक से पैदल चलकर आ रहे मजदूर जब अगेरा पहुंचे तो वहां पैदल घूम रहे पूर्व विधायक प्रतिनिधि कैलाशचंद्र वर्मा को उन्होंने पूरा वृतांत बताया।
इसके बाद वर्मा ने डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मी दशरथसिंह बघेल से चर्चा कर उनके जाने के लिए ट्रकों को रोकना शुरू किया। ट्रक मिलने के बाद बैठाकर अगेरा से कटनी के लिए 4 मजदूरों को रवाना किया। मजदूरों ने उपस्थित वर्मा व पुलिसकर्मी को धन्यवाद देकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। ट्रक के चालक ने भी उनसे रुपए लेने से मना कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/the-workers-coming-on-foot-from-maharashtra-were-sent-to-katni-after-sitting-in-a-truck-127208267.html
No comments:
Post a Comment