श्री भिलट देव सेवा समिति नागलवाड़ी लॉकडाउन के दौरान भोजन सेवा कर रही है। बड़वानी एवं खरगोन जिले के नागलवाड़ी के आसपास के कई गावों में 6-7 हजार भोजन पैकेट प्रतिदिन घर पहुंचा रही है। दूसरे प्रदेशों से पलायन कर आ रहे मजदूरों को भोजन करवाया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार को मंदिर समिति अध्यक्ष दिनेश यादव को वीडियो काॅल किया। मंदिर समिति द्वारा किए जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण की सराहना की। कार्यसमिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/bjp-state-president-appreciated-temple-committee-127220886.html
No comments:
Post a Comment