कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शास. उचित मूल्य की राशन दुकानों में संबंधित दुकानदार का अंगूठा लगाकर राशन वितरण किया जा रहा था। 19 अप्रैल के आदेश पर हितग्राही के अंगूठे से राशन वितरण के निर्देश मिले हैं। ऐसे में सोशल डिस्टेंस का पालन होना मुश्किल होगा। इसको लेकर राशन दुकान संचालकों ने बुधवार को एसडीएम घनश्याम धनगर को सीएम के नाम ज्ञापन देकर दुकानदारों के अंगूठे पर ही राशन वितरण करवाने की व्यवस्था करने की मांग की है। राशन दुकान संचालक शकील चंदीजा, मांगीलाल राठौड़, राजेंद्र गोयल, राहुल राठौड़, आनंद जोशी, बापू पवार, भटू चौधरी, भूषण चौधरी आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/sendhwa/news/ration-shop-operators-said-distribution-of-ration-should-be-done-through-arrangement-of-shopkeepers-thumb-memorandum-submitted-127220891.html
No comments:
Post a Comment