Tuesday, April 21, 2020

मैं गर्भवती हूं, डॉक्टर ने दिन-रात इलाज कर दो जानें बचाईं

तंजीम नगर निवासी 23 वर्षीय रेशमा खान कोरोना से जंग जीतने के बाद अरबिंदो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। वे बताती हैं मुझे छह माह का गर्भ है। एक दिन घर के एक सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उसके बाद घर के बाकी 9 सदस्यों के सैंपल लिए गए। घर की तीन महिलाओं सहित मेरी रिपोर्ट 1 अप्रैल को पॉजिटिव आई। सभी महिलाओं को 1 अप्रैल को अरबिंदो अस्पताल ले गए। डॉ. नीतू नातू, नर्स और पूरे स्टाफ ने मुझे विश्वास दिलाया कि तुम्हें कुछ नहीं होगा। डॉक्टर और नर्स दिन में कई बार मेरी जांच करते थे। खाने-पीने की कोई कमी नहीं आने दी। सभी ने फरिश्ता बनकर मेरा ख्याल रखा। आवाज लगाने पर तीन से चार लोग आ जाते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
23 वर्षीय रेशमा खान कोरोना से जंग जीतने के बाद अरबिंदो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। वे बताती हैं मुझे छह माह का गर्भ है


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/i-am-pregnant-the-doctor-saved-two-lives-by-treating-him-day-and-night-127214710.html

No comments:

Post a Comment