Monday, April 20, 2020

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाभी की माैत, देवर हुआ घायल

देवास बायपास के मक्सी राेड चाैराहे के पास साेमवार सुबह करीब 9 बजे ट्रक की टक्कर से एक नवविवाहिता की माैत हाे गई। उनका देवर भी घायल हाे गया।जानकारी के अनुसार बालगढ़ निवासी साेनू पिता भगवान पटेल अपनी भाभी शीतल पति मनीष पटेल (22) काे लेने के लिए उनके मायके छाेटा मालसापुरा गया था। दाे महीने पहले ही शादी हुई थी। दूसरी बार वे अपने मायके से ससुराल जा रही थीं। लाॅकडाउन हाेने से ससुराल के ज्यादा लाेग कार से लेनेनहीं आए। केवल देवर साेनू काे भेजा था।
भाेजन करने के बाद बाइक से देवर-भाभी बालगढ़ के लिए निकले। छाेटा मालसापुरा से देवास बायपास के मक्सी राेड चाैराहे पर पहुंचे। बालगढ़ जाने के लिए लेफ्ट टर्न लिया। थाेड़ी आगे ही सर्विस राेड के पास पीछे से तेज रफ्तार आरहे राजस्थान पासिंग ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे में शीतल काे सिर में चाेट लगी, जिससे माैके पर ही माैत हाे गई। देवर साेनू का पैर फ्रेक्चर हाे गया, जिसे संस्कार हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसे भी गंभीर चाेट आई है। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक जब्त कर थाने लाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bike rider lost his brother-in-law after being hit by a truck


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/bike-rider-lost-his-brother-in-law-after-being-hit-by-a-truck-127208253.html

No comments:

Post a Comment