Tuesday, April 21, 2020

अब कंटेनमेंट नहीं रहा यह एरिया, 28 दिन से कोरोना का कोई नया मरीज नहीं, हटाए बैरिकेड

प्रोफेसर कॉलोनी...यहीं से भोपाल में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था। इसके तत्काल बाद इसे कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया था। लेकिन राहत की पहली खबर भी यहीं से आई है। वो यह कि 28 दिन में यहां काेई भी नया कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। इसके चलते अब इस क्षेत्र से बैरिकेडिंग हटा ली गई है। यानी अब यह कंटेनमेंट एरिया नहीं रहा।

एडीएम सतीश कुमार एस ने बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के कोविड-19 कंटेनमेंट प्लान के अनुसार प्रोफेसर्स कॉलोनी कंटेनमेंट जोन थाना श्यामला हिल्स को स्केल डाउन कर दिया है। यहां पर बैरिकेडिंग को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। लेकिन टोटल लॉकडाउन जारी है। इसलिए किसी को घर से निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

इधर... सुभाष नगर क्रॉसिंग और पुल पातरा बंद

सुभाष नगर रेलवे क्रॉसिंग और पुल पातरा को मंगलवार को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है। इसकी वजह- ऐशबाग कंटेनमेंट एरिया से कई लोग आवाजाही कर रहे थे, जिससे पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, वहीं कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका बनी हुई थी। डीएसपी ट्रैफिक पराग खरे ने बताया कि ऐशबाग कंटेनमेंट एरिया घोषित है, इसके बाद भी लोगों की आवाजाही जारी थी, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अब इस क्षेत्र से बैरिकेडिंग हटा ली गई है। यानी अब यह कंटेनमेंट एरिया नहीं रहा।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/this-area-is-no-longer-a-container-no-new-corona-patients-since-28-days-remove-barricades-127214670.html

No comments:

Post a Comment