Sunday, April 19, 2020

अभी हमारा शहर रेड जोन से बाहर नहीं है, क्योंकि...1135 लोग हैं होम क्वारेंटाइन, 1548 मरीजों में से 468 की ट्रैवल हिस्ट्री भी

शहर में 89974 परिवारों का घर जाकर सर्वे करने पर 1135 लोग ऐसे मिले हैं जिन्हें कोरोना संदिग्ध मान कर होम क्वारेंटाइन किया है। जिन इलाकों में पॉजिटिव केस निकले हैं, उन्हें टोटल लॉकडाउन (कंटेनमेंट) किया है। वहां स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के बाद 361 लोगों को होम क्वारेंटाइन कर दिया है। इनमें से 197 के सेंपल भी जांच के लिए भेजे हैं। ये हालात ऐसे हैं जिनसे शहर को रेड जोन से बाहर आने में समय लग सकता है। लॉकडाउन का तीसरा चरण 21 अप्रैल से है, लेकिन ये आंकडे बताते हैं कि शहर को इसमें छूट मिलना मुश्किल है।
शहर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रशासन ने 89974 परिवारों में स्वास्थ्य संबंधी सर्वे कराया है। इस जांच रिपोर्ट के अनुसार इन परिवारों में सर्दी-खांसी, बुखार के मरीजों के अलावा शुगर के 2564, हाइपरटेंशन 2047, अस्थमा के 591 मरीज पाए गए हैं। इन परिवारों में से 468 एेसे भी हैं जो कहीं की यात्रा कर आए हैं। प्रशासन ने यह सर्वे जिला स्तर पर कराया था। जिले में 4.03 लाख परिवारों से संपर्क करने पर सर्दी-खांसी, बुखार के 10787 मरीज पाए गए। इनमें से 9586 मरीजों को संदिग्ध मान होम क्वारेंटाइन किया गया है। इन परिवारों में 7313 एेसे हैं जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री है। सर्दी-खांसी के सबसे ज्यादा मरीज बड़नगर में 2101 पाए गए। सबसे कम 947 घटिया में मिले। जिले में शुगर के 8469 व हाइपरटेंशन के 8464 मरीज पाए गए हैं।

25 दिन में 14 कंटेनमेंट एरिया बने, 33 हजार लोगों की जांच की

शहर में सबसे पहले 28 मार्च को जांसापुरा को टोटल लॉकडाउन यानी कंटेनमेंट एरिया घोषित किया था। 3 अप्रैल को अंबर कॉलोनी, 4 को तोपखाना व कमरी मार्ग, 6 को दानीगेट, 7 को भार्गवमार्ग, कोट मोहल्ला, नीलगंगा, 14 को नागौर मोहल्ला, अमरपुरा, बेगमबाग, कसाईवाड़ा तथा 15 को गांधीनगर व क्षीरसागर को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया। इसके अलावा 8 अप्रैल को नागदा के जवाहरमार्ग व नईदिल्ली इलाके को कंटेनमेंट घोषित किया। यहां स्वास्थ्य विभाग ने 5485 घरों पर जाकर 33229 लोगों का सर्वे किया। नागदा में कंटेनमेंट एरिया के सर्वे में 1250 में से 65 लोग सर्दी खांसी, 83 शुगर, 44 हाइपरटेंशन, व 27 दमा के रोगी मिले। यहां होम कोरेंटाइन में 221 नागरिकों को रखा गया है। 98 के सेंपल भेजे गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
At present, our city is not out of the Red Zone, because ... 1135 people are home quarantined, travel history of 468 out of 1548 patients.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/at-present-our-city-is-not-out-of-the-red-zone-because-1135-people-are-home-quarantined-travel-history-of-468-out-of-1548-patients-127202085.html

No comments:

Post a Comment