Sunday, April 19, 2020

सड़क पर डटे हैं 10 हजार से ज्यादा कोरोना वाॅरियर्स

आप घरों में कैद हैं, तो सुरक्षित हैं। बाहर वे 10 हजार अधिकारी और कर्मचारी हैं जो आपकी सुरक्षा के लिए कोरोना से मोर्चा ले रहे हैं। उन सब की जान भी जोखिम में हैं लेकिन जीत के जज्बे के साथ। उनका हौंसला ही आपका जीवन बचा रहा है। आप बाहर निकले और जिस पुलिसकर्मी ने डंडा फटकारा वह आपका दुश्मन नहीं दोस्त है क्योंकि वह आपकी परवाह कर रहा है।
स्वास्थ्य कर्मी आपके घर आकर तबीयत पूछ रहे हैं, दवा दे रहे हैं, वे आपके परिजन से कम नहीं क्योंकि वे आपकी सेहत की देखभाल की जिम्मेदारी ले रहे हैं। जो निगमकर्मी आपके आसपास सफाई रख रहे हैं, सैनिटाइज कर रहे हैं वे पड़ोसी से कम नहीं जो आपका आंगन भी बुहार देते हैं। जो समाजसेवी आपके घर आकर भोजन, राशन का इंतजाम करने की चिंता पाल रहे हैं वे किसी रिश्तेदार से कम नहीं संकट के समय आपको जिनसे मदद की दरकार रहती है। कोरोना का संकट नए संबंध बुन रहा है। हमें नई जिम्मेदारियां सिखा रहा है।
20 से ज्यादा संस्थाओं की कोशिश, कोई भूखा न सोए
महाकाल मंदिर समिति, चामुंडा माता समिति, इस्कॉन, स्वामीनारायण मंदिर, जूना अखाड़ा, गायत्री परिवार, सिख समाज, ब्राह्मण समाज, सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति, उज्जयिनी सेवा समिति सहित 20 से ज्यादा संस्थाएं रोज भोजन पैकेट तैयार कर जरूरतमंद लोगों के घरों तक पहुंचा रही हैं। उनकी कोशिश है शहर कोई भूखा न सो जाए।
1.70 लाख लोगों तक दवा, ताकि बीमारी से लड़ सके
आयुष विभाग का अमला एक तरफ जहां जिला अस्पताल और अन्य जगह मरीजों को देख रहा है वहीं रोक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाओँ के 4 हजार पैकेट रोज तैयार कर लोगों को बांट रहा है। अधीक्षक ओपी शर्मा के अनुसार अब तक 1.70 लाख लोगों को दवा दी जा चुकी है। इसके अलावा टोटल लॉकडाउन एरिया में भी सेवा दे रहे हैं।

2000 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात
शहर में करीब 2 हजार पुलिस अधिकारी-कर्मचारी डटे हैं। इनमें मैदानी-दफ्तरी शामिल हैं। इनका काम नागरिकों की सुरक्षा करना है। अनावश्यक घर से बाहर निकलने से रोकना है। वे यह भी पता लगा रहे हैं कोरोना संक्रमित समाज के दुश्मन कहां छिपे हैं। टोटल लॉकडाउन इलाकों पर कड़ी निगरानी भी उनकी जिम्मेदारी है।

5 हजार का अमला शहर को साफ रख रहा
नगर निगम के पास सफाई, सैनिटाइजेशन और घरों में साफ पानी देेने की जिम्मेदारी है। 3 हजार सफाईकर्मी और 2 हजार अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं। दो सौ टन कचरा उठाकर ट्रेचिंग ग्राउंड भेजने के साथ सफाई, पानी के अलावा सैनिटाइजेशन की नई जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

ढ़ाई हजार स्वास्थ्यकर्मी, हर घर में जांच कर रहे
अस्पतालों के अलावा स्मार्ट सिटी कमांड एंड कंट्रोल रूम से डॉक्टर्स शहर के 2800 से ज्यादा लोगों को ऑनलाइन इलाज कर चुके। 10 टीमें घर जाकर मरीजों को दवा भी रही। 8 हजार लोगों से रोज तबीयत पूछी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More than 10 thousand Corona Warriors have stood on the road


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/more-than-10-thousand-corona-warriors-have-stood-on-the-road-127202082.html

No comments:

Post a Comment