Tuesday, November 24, 2020

महिला ने खाया जहर, नर्सिंग हाेम में माैत

अबगांव खुर्द में साेमवार रात काे एक महिला ने घर में जहर खा लिया। उसे परिजनों ने नर्सिंग हाेम में भर्ती कराया। जहां इलाज के दाैरान देर रात उसकी माैत हाे गई। जहर खाकर जान देने के कारण अज्ञात है।

पुलिस ने बताया कि अबगांव खुर्द निवासी कमला बाई पति कैलाशचंद्र बैरागी (55) ने साेमवार रात करीब 8 बजे जहर खा लिया। उल्टियां हाेने पर परिजन उसे इलाज के लिए नर्सिंग हाेम लेकर पहुंचे।

जहां रात करीब 3 बजे उसकी माैत हाे गई। पुलिस ने मंगलवार काे पीएम कराकर शव परिजनों काे साैंप दिया। पुलिस ने बताया कि महिला की आत्महत्या के कारणाें का पता नहीं चला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/woman-ate-poison-maimed-in-nursing-home-127946900.html

No comments:

Post a Comment