पास की ग्राम पंचायत सांवेर के गांव गंजपुरा में पंचायत ने सीसी रोड का निर्माण करवाया था। इसमें नाली भी बनाई गई, लेकिन उस नाली का गंदा पानी नगर की कालीसिंध नदी में छोड़ दिया गया। इस गंदे पानी के कारण नदी का पानी दूषित हाे रहा है। इससे नगरवासियों में आक्रोश है।
मामले को लेकर दैनिक भास्कर ने अपने 5 नवंबर के अंक में कालीसिंध नदी में मिल रहा है नाली का गंदा पानी, व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग शीर्षक से मामला प्रमुखता से उठाकर प्रशासन का ध्यानाकर्षण इस ओर करवाया था।
गुरुवार काे एसडीएम अंकिता जैन, तहसीलदार जीएस पटेल, प्रभारी जपं सीईओ लाखनसिंह सिसोदिया, पंचायत इंस्पेक्टर श्रीराम व्यास व स्वच्छता अभियान की कॉर्डिनेटर एकता वाघे आदि टीम उक्त स्थल पर पहुंची। अधिकारियाें ने देखा कि नाली का पानी नदी में बड़ी मात्रा में मिल रहा था।
इसे लेकर एसडीएम ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर तीन गड्ढे बनवाए जाएं। नाली के पानी को उसमें डालने के इंतजाम करें। इसके बाद मोटर के माध्यम से गंदे पानी को डेम के दूसरी ओर छोड़ा जाए, ताकि नदी का पानी गंदा नहीं हो। साथ ही कहा कि आगामी दिनों में गंदे पानी को निकालने के लिए व्यापक व्यवस्था की जाएगी, ताकि ये समस्या बार-बार उत्पन्न न हो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/first-drain-water-into-three-pits-and-then-put-the-motor-on-the-other-side-of-the-dam-sdm-127887964.html
No comments:
Post a Comment