Tuesday, November 3, 2020

रोजमर्रा की वस्तुओं से समझाए भौतिक विज्ञान के जटिल नियम

विद्यार्थियों में नवाचार को बढ़ावा देने एवं शिक्षकों को नवाचारी पद्धति से विज्ञान शिक्षा का प्रशिक्षण देने सागर रोड स्थित ओलम्पस हाई स्कूल में दो दिवसीय कार्यशाला रखी गई। इस कार्यशाला में विज्ञान के अलावा अन्य विषयों के भी 20 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ वीके मुदगल और सहायक वक्ता वीवी के गांधी ने रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली साधारण वस्तुओं की सहायता से विभिन्न प्रयोग कर भौतिक विज्ञान के जटिल नियमों व सिद्धांतों की सरल व्याख्या की, जिससे लोग आश्चर्यचकित हुए। इन वक्ताओं ने भार, गति, दूरी, प्रकाश, भौतिकी भ्रम व केंद्र से संबंधित नियमों के सरल प्रयोगों की मनोरंजक विधियों को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने के उपाय सुझाए। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य रूप से स्कूल संचालक मोहित रघुवंशी, प्राचार्य सुशीला जोशी मौजूद रहीं। बच्चों को प्रमाण-पत्र बांटे गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/explain-the-complex-laws-of-physics-with-everyday-objects-127881186.html

No comments:

Post a Comment