Wednesday, November 4, 2020

सहकारी संस्था की बैंक मैनेजर पर पांच हजार का इनाम

फर्जी ढंग से को-ऑपरेटिव संस्था में खाते खुलवाकर ऑनलाइन सट्‌टे के करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन करने वाली बुलढाणा क्रेडिट को-ऑपरेटिव संस्था की मैनेजर विनिशा चांडक पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं को-ऑपरेटिव बैंक में व्यापारियों को मोटा कमीशन देने का लालच देकर उनके फर्जी खाते खुलवाने वाले जेल में बंद आरोपी पीयूष आहूजा को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।

धन गेम एप के जरिए करोड़ों का सट्‌टा चलाने वाले लोकेश वर्मा के गिरोह से जुड़े हर शख्स की पड़ताल की जा रही है। इस गिरोह ने कई बैंक व सहकारी क्रेडिट संस्थाओं में फर्जी खाते खुलवाए थे। मामले में बुलढाणा क्रेडिट को-ऑपरेटिव संस्था की मैनेजर विनिशा चांडक को भी सह आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तार आरोपी गौरव काकाणी, नितिन खंडेलवाल, मनोज व सचिन खंडेलवाल का रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें जेल भेजा जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/a-reward-of-five-thousand-on-the-bank-manager-of-the-cooperative-127884522.html

No comments:

Post a Comment