Saturday, November 7, 2020

प्रकरण का समय पर निराकरण नहीं करने से शिक्षकों को नुकसान

आलोट संकुल में क्रमोन्नति वेतनमान के आदेश जारी हुए तीन महीने से ज्यादा हो गए हैं लेकिन लिपिकीय साथियों की हठधर्मिता के चलते शिक्षकों को समय पर वेतन निर्धारण नहीं किया जाकर एरियर की राशि का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। इससे शिक्षकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मप्र शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार माथुर ने बताया वेतनमान के आदेश जारी होने के बाद भी वेतनमान नहीं मिल रहा है जबकि अधिकांश संकुलों में भुगतान हो चुका है। कुछ ही संकुल शेष बचे ही। इनमें भी यथाशीघ्र एरियर की राशि 12,24 एवं 30 साल की क्रमोन्नति वेतनमान राशि का भुगतान कराया जाए। उन्होंने डीईओ को पत्र लिखकर जल्द ही वेतनमान देने की मांग की है ताकि शिक्षकों को फायदा हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/loss-of-teachers-due-to-not-resolving-the-case-in-time-127894835.html

No comments:

Post a Comment