गुलाबगंज थाना के ग्राम सुआखेड़ी निवासी आदिवासी परिवार की एक साल पहले गुम हुई नाबालिग बेटी को पुलिस ने आंध्रप्रदेश के गोदावरी जिले के काकीनाड़ा में खोज निकाला है। जानकारी के अनुसार नाबालिग बेटी गुस्से में आकर गुलाबगंज से ट्रेन में बैठकर भोपाल पहुंची थी। वहां से वह भुसावल पहुंची और किसी ट्रेन से वापस भोपाल फिर से आ गई। उसे समझ नहीं आया तो वह किसी अन्य ट्रेन में बैठी तो वह आंध्रप्रदेश के काकीनाड़ा शहर में पहुंच गई। लेकिन वहां हिन्दी भाषी नहीं होने से उसे कुछ समझ नहीं आया। लेकिन वह किसी तरह एक विकलांग महिला के संपर्क में आई और उसी के साथ रहने लगी। महिला मछली का व्यवसाय करती थी। इस तरह टंटूलाल की गुम बेटी आंध्रप्रदेश में उसी महिला के साथ रहने लगी। जांच में अलग-अलग नंबरों की काल डिटेल निकाली गई। एक नंबर ऐसा सामने आया जिस पर उसने एक बार बात की। उस नंबर को खंगाला गया तो वह काकीनाडा की उसी महिला का निकला। इस तरह पुलिस ने बात की तो गायब लड़की का पता चला। इसके बाद गुलाबगंज पुलिस ने चार लोगों की टीम बनाकर काकीनाड़ा भेजी। वहां से लड़की को बरामद कर गुलाबगंज लाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/a-minor-boy-got-angry-in-andhra-a-year-ago-call-details-revealed-127881170.html
No comments:
Post a Comment