फूप थाना क्षेत्र के ग्राम भदाकुर में घर से काम के लिए निकले युवक की बुधवार की शाम करीब 7 बजे चंबल पुल पर बाइक और उसके औजारों का थैला व मोबाइल सिम मिली है। जबकि उसका कोई अता पता नहीं है। ऐसे में फूप पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली है। साथ ही गुरुवार को मप्र और उप्र पुलिस ने अपनी अपनी सीमा में चंबल नदी में रेस्क्यू कर उसकी तलाश की। लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
बताया जा रहा है कि फूप कस्बे के वार्ड क्रमांक 13 निवासी शिवानंद (45) पुत्र रामप्रकाश ओझा लकड़ी फर्नीचर का कार्य करता है। वह हर रोज की तरह बुधवार की सुबह अपने घर से बाइक क्रमांक यूपी 80 बीयू 0765 पर सवार होकर भदाकुर गांव में काम करने के लिए निकला था। शाम को वह भदाकुर से काम कर घर नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई। शाम करीब सात बजे उसकी बाइक चंबल पुल पर खड़ी हुई दिखाई दी।
बाइक पर उसके औजारों का थैला, मोबाइल की सिम व अन्य कागजात रखे हुए थे। पुल पर खड़ी इस अज्ञात बाइक का फोटो सोशल मीडिया पर आया तो परिजन को पता चला। वे तत्काल फूप थाना पहुंचे। पुलिस ने भी शिवानंद की गुमशुदगी दर्ज कर ली। इसके बाद फूप पुलिस ने उसके नदी में कूदने के शक में गुरुवार को होमगार्ड जवानों को बुलाकर चंबल नदी में अपनी सीमा के अंदर उसकी तलाश में रेस्क्यू कराया। वहीं उप्र पुलिस को भी इस संबंध में सूचना दी। ऐसे में उप्र पुलिस ने भी चंबल नदी में रेस्क्यू कराया। लेकिन देर शाम तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि पुलिस शुक्रवार को फिर से रेस्क्यू करेगी।
शुक्रवार को भी नदी में तलाश की जाएगी
शिवानंद की बाइक चंबल पुल पर मिली है। परिजन की फरियाद पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। आज उसकी तलाश में चंबल नदी में रेस्क्यू कराया गया था। लेकिन वह नहीं मिला। इसलिए शुक्रवार को भी तलाश की जाएगी।
रविंद्र तोमर, थाना प्रभारी फूप
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/mp-up-police-found-bike-parked-on-chambal-bridge-for-a-day-in-the-river-127885611.html
No comments:
Post a Comment