कोरोना काल में जहां व्यापारियों का व्यापार-व्यवसाय ठप हुआ है वही नगर पालिका को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है। नगर पालिका का लगने वाला पशु हाट में बकरियां, बैल, गाय, भैंस बड़ी संख्या में बिक्री होने के लिए दूर दराज से आते हैं।
आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी अपने पशु मनावर में लगने वाले शुक्रवार के हाट में ही बिक्री के लिए लाते हैं। नगर पालिका को इस ठेके की नीलामी से करीब 50 लाख से अधिक की राशि प्रतिवर्ष प्राप्त होती है। वहीं हाट बाजार बैठक का ठेका 8 लाख के करीब नीलाम होता है।
लॉकडाउन लगने से अब तक नगर पालिका न तो दोनों ठेके की नीलामी कर पाई है और ना ही पशु हाट वापस से लगने लगे है। इस प्रकार नगर पालिका को करीब 40 लाख रुपए के राजस्व का नुकसान हुअा है। इससे नगर विकास सहित अन्य कार्याें पर भी असर पड़ेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/manawar/news/revenue-decreased-due-to-non-contract-of-cattle-and-haat-market-since-the-coronary-127884541.html
No comments:
Post a Comment