Tuesday, November 24, 2020

शासकीय कार्य में लापरवाही करने वाले तहसीलदार के रीडर की होगी विभागीय जांच

कलेक्टर मनीष सिंह ने शासकीय कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर बिचौली हप्सी के तहसीलदार राजेश सोनी के प्रवाचक (रीडर) आशीष शर्मा (सहायक ग्रेड तीन) के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिचौली हप्सी को जांच अधिकारी व प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है।
बता दें कलेक्टर ने पिछले दिनों कलेक्टर कार्यालय स्थित बिचौली हप्सी तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान विभिन्न अनियमितताएं और लापरवाही पाई गई थीं। इस कारण आशीष शर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। संबंधित का जवाब संतोषजनक नहीं होने से विभागीय जांच के आदेश कलेक्टर ने दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कलेक्टर ने तहसीलदार के रीडर के खिलाफ जांच के आदेश दिए।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/departmental-inquiry-will-be-done-on-the-reader-of-tehsildar-who-is-negligent-in-official-work-127943732.html

No comments:

Post a Comment