करमदी में बगैर मास्क के बिजली का बिल जमा करने वाले धराड़ उपकेंद्र के ऑफिस सहायक भिड़े को बिजली कंपनी ने नोटिस जारी किया है। इसमें लिखा है कि कोविड 19 चल रहा है। ऐस में इसके नियमों के मुताबिक काम होना चाहिए। लेकिन आपने नियमों का पालन नहीं किया है वहीं लोगों द्वारा आपत्ति लेने पर आपने काउंटर बंद कर दिया और उठकर चले गए।
इससे कंपनी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। कर्मचारी को तीन दिन में जवाब देना होगा। गौरतलब है कि धराड़ उपकेंद्र का यह कर्मचारी करमदी में बगैर मास्क के बिजली का बिल जमा कर रहा था। बिजली बिल भरने के लिए आए ग्राहकों ने आपत्ति ली और कहा था कि कोरोना में ग्राहकों ने मास्क लगा रखे हैं लेकिन आपने क्यों नहीं लगाया है। इस पर कर्मचारी नाराज हो गया था और काउंटर बंदकर चला गया। इस पर बिजली कंपनी ने संबंधित कर्मचारी को नोटिस जारी किया है। बिजली कंपनी के डीई ग्रामीण जयपाल ठाकुर ने बताया कि कोविड नियमों का पालन सभी कर्मचारियों के लिए जरूरी है। इसके लिए पहले ही सभी को निर्देश जारी किए जा चुके हैं लेकिन संबंधित कर्मचारी ने नियमों का पालन नहीं किया। वहीं काउंटर बंद करने से बिजली कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ है। इससे संबधित कर्मचारी को नोटिस जारी किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/handed-out-notice-to-the-assistant-who-deposited-electricity-bill-without-mask-127942487.html
No comments:
Post a Comment