Sunday, November 22, 2020

बैठक में कैलाश को बनाया निर्वाचन अधिकारी

भोपाल के वाल्मीकि भवन में मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की प्रांतीय निकाय महासमिति की बैठक हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय पारित कर संगठन हित में प्रांत अध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की गई। बैठक में सर्वानुमति से प्रांत अध्यक्ष के चुनाव कराए जाने के लिए निर्वाचन अधिकारी के रूप में पूर्व प्रांत अध्यक्ष, संरक्षक एस एन कैलाश को निर्वाचन अधिकारी व बीएस राजपूत और एसएन शुक्ला को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया। अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष ओपी कटिहार ने की। जिलाध्यक्ष तेजपालसिंह राणावत, प्रांतीय सचिव दिनेश बारोट, जिला सचिव महेंद्र मालिया, रावटी तहसील अध्यक्ष बृजलाल बोरिया, ब्लॉक अध्यक्ष बसंतीलाल मईड़ा सैलाना सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Election officer made Kailash in the meeting


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/election-officer-made-kailash-in-the-meeting-127939699.html

No comments:

Post a Comment