Thursday, November 5, 2020

ढलान से नीचे उतरते समय ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

विचपुरी गांव में गुरुवार की सुबह 11 बजे ट्रैक्टर से कुचलने के कारण सचिन तोमर नामक युवक की मौत हो गई। परिवार के लोग गंभीर घायल अवस्था में युवक को लेकर अंबाह अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, विचपुरी में रहने वाला सचिन पुत्र किशन सिंह तोमर 19 साल गुरुवार को अपने खेत में काम कराने के लिए भाड़े का ट्रैक्टर लेकर आया था। ट्रैक्टर काम कर रहा था उसी दौरान सुबह 11 बजे ड्राइवर की लापरवाही के कारण ढलान से उतर रहे ट्रैक्टर ने सचिन को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से भाग निकलने में सफल हो गया। अंबाह पुलिस ने युवक की मौत के मामले में ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ 304 ए का मुकदमा दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The tractor crushed a young man while coming down the slope, died on the spot


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/the-tractor-crushed-a-young-man-while-coming-down-the-slope-died-on-the-spot-127885437.html

No comments:

Post a Comment