बिचौली मर्दाना स्थित ब्रिज पर कार पलटने से हुई युवक की मौत में पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। कनाड़िया पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले बायपास पर रात 2.15 बजे महेश्वर से आ रही कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। हादसे में जलकोठी में रहने वाले धर्मेंद्र उर्फ भोले पटेल की मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच में पाया कि कार ड्राइवर सुनील गारी की लापरवाही से हादसा हुआ, जिससे धर्मेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/youth-dies-in-car-accident-case-on-driver-127884566.html
No comments:
Post a Comment