नगर के पास होदड़िया गांव में बीती रात घर से एक युवती व एक महिला सहित दो बच्चों को घर से ले जाने पर गांव के ही एक युवक पर परिजनों ने आरोप लगाए। साथ ही करही थाने पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में ग्रामीण सहित हिंदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने करही थाने पर पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। टीआई सीताराम चौहान ने बताया लड़की के पिता ने थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात को 12 बजे मेरी नींद खुली तो देखा की मेरी लड़की खिड़की बंद कर रही थी।
मैंने उससे पूछा कि क्या हो गया तो लड़की ने बताया घर में बिल्ली आ गई। उसे भगा रही हूं। उसके बाद में सो गया। रात 1 बजे मेरी बड़ी लड़की उठी ओर मुझे व मेरी पत्नी को जगा कर कहा छोटी बहन घर पर नहीं है। तब मैंने व परिवार के सदस्यों ने घर व आसपास खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। उसके बाद मैंने अपने रिश्तेदारों को भी फोन लगाकर पूछा। फिर मैंने शंका पर गांव के ही एक विशेष समुदाय के युवक के घर जाकर उसके परिजनों से पूछताछ की। युवक के परिजनों ने बताया वो घर पर नहीं है।
उसके बाद रात को गांव के आसपास तलाश करते समय नहर किनारे खड़े वाहन (एमपी 11 बीई 0657) जिस पर युवक ड्राइवरी करता है, वह कार खाली थी। लड़की के पिता ने बताया मुझे शंका है कि मेरी लड़की को गांव का युवक लेकर गया है। होदड़िया गांव के एक ही मोहल्ले से एक लड़की के बाद एक महिला व उसके 9 वर्षीय लकड़ा व 7 वर्षीय लड़की भी गायब है। महिला के पति ने बताया रात 10 बजे में मजदूरी से घर आया। मेरी पत्नी टीवी देख रही थी। बच्चे सोए हुए थे।
मैं भी सो गया। रात करीब 3 बजे मेरी नींद खुली देखा तो मेरी पत्नी व दोनों बच्चे घर में नहीं थे। घर का दरवाजा भी खुला था। आसपास तलाश भी किया लेकिन नहीं मिले। मैंने परिजनों को बताया परिजनों के साथ गांव में तलाश भी किया। पति ने बताया 15 दिन पहले मेरी पत्नी की फोटो गांव के ही बहादुर मानकर के पास मिली थी। जब मैंने बहादुर से पूछा कि तो उसने मेरे साथ झगड़ा किया था। उसके बाद बहादुर गुजरात काम करने चला गया। मुझे शंका है कि मेरी पत्नी व बच्चों को बहादुर गांव से रात में ले गया है।
थाने पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता
मामले की जानकारी लगते ही हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, भाजपा नेता व होदड़िया के ग्रामीण भी थाने पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तलाश के लिए टीम का गठन कर लड़की व महिला के परिजनों के बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनोज जैन व निलेश वर्मा ने बताया अगर कार्रवाई नहीं की जाती है तो धरना प्रदर्शन व आंदोलन करने की चेतावनी दी है। गांव के एक विशेष समुदाय के युवक ने गुजरात जाने के लिए करही से अपने ही समाज के युवक की कार 7 रु. किमी पर खंबालिया (गुजरात) का कह कर ले गया है।
मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। हमने टीम गठित कर युवती व महिला की तलाश में पुलिस भेज दी है। जल्द ही दोनों को तलाश कर लिया जाएगा। लड़की व महिला के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मानसिंह ठाकुर, एसडीओपी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/karhi/news/late-night-a-youth-sent-by-a-police-team-to-run-away-with-a-woman-two-children-and-a-young-woman-127877624.html
No comments:
Post a Comment