Wednesday, November 18, 2020

बादलों ने रोक दिया ठंड कोदीपावली बाद बढ़ी गर्मी अब फिर ठंडे होने लगेंगे दिन

शिमला, केदारनाथ में बर्फबारी से जिले में ठंड का असर बढ़ने लगा है। हालांकि बादलों की वजह से ठंड बढ़ने की गति कुछ कम है। दीपावली के बाद अचानक गर्मी का असर तेज हुआ जो कम होने लगा है। मौसम वैज्ञानिक की माने तो बदलांे की वजह से हवा का दबाव में कमी आई है। उत्तर की तरफ से हवा की गति कम हुई। ठंड का असर जो गुरुवार तक देखा जाना था वह शनिवार रविवार तक देखा जाएगा। तीन चार दिन में दो से तीन डिग्री की गिरावट के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी।
जिले में दीपावली से पहले न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया था। दीपावली पर अचानक गर्मी बढ़ गई हुई। मौसम वैज्ञानिक की माने तो प्रदूषण की वजह से अचानक गर्मी बढ़ी। हालांकि इसके बाद न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान सोमवार से एक डिग्री कम है जबकि मंगलवार की तुलना में एक डिग्री अधिक रहा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन मिश्रा ने बताया कि शिमला, केदारनाथ में बच्छी बर्फबारी के बाद सामान्य रूप से दो तीन दिन में जिले में ठंड बढ़ने लगती है। बादलों से दबाव कम हुआ। ऐसे में बुधवार गुरुवार को जो ठंड गिरने वाली थी वह एक दो दिन बाद गिरेगी। शनिवार रविवार तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री कमी की संभावना है।

पिछले दिनों तापमान ऐसा रहा
तारीख अधिकतम न्यूनतम
14 28.5 15
15 28.6 14.8
16 31 17
17 29 16
18 30 16

बादल छाए तो बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी जिले में हलके बादल छाए हुए है। दो दिन दोपहर में इसी तरह गर्मी रही तो उत्तर से ठंडी हवाएं आना तेज हो जाएगी व गर्म हवा ऊपर की तरफ जाएगी। इससे ठंडी हवाओं के आते ही ऊपर की तरफ गर्म हवा से बादल बनना तेज हो जाएगी। इससे कुछ दिन बाद मावठे की संभावना बन सकती है। हालांकि दो से तीन दिन बारिश की संभावना नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/the-clouds-have-stopped-the-heat-after-the-cold-season-now-the-days-will-start-to-cool-down-again-127926176.html

No comments:

Post a Comment