Friday, November 6, 2020

कर्ज चुकाएं, इससे आपके साथ अर्थव्यवस्था मजबूत होगी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने नपा परिषद जावरा में किसान पखवाड़े के तहत मेगा कैम्प रखा। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के मुख्य आतिथ्य एवं एसडीएम राहुल धोटे के विशिष्ट आतिथ्य में कैंप सम्पन्न हुआ। कैम्प में जावरा, कालूखेड़ा, रिंगनोद, बड़ावदा, अरनिया पीथा, बांगरोद के 200 किसानों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने हिस्सा लिया।
रीजनल मैनेजर आरके नायक ने कहा कैम्प का उद्देश्य विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी विभागों को ऋण योजनाओं के बारे में अवगत कराना है। जावरा विधायक डॉ. पाण्डेय ने कहा सेंट्रल बैंक की किसानों को सम्मानित करने की अनूठी पहल है। उन्होंने किसानों से कहा कि यदि आपको प्रगति करना है तो बैंक से लिया कर्ज समय पर चुकाएं जिससे आप भी मजबूत होंगे एवं देश की अर्थव्यवस्था भी। एसडीएम धोटे ने कोरोना के बारे में सभी को सजग रहने की बात कही। अमित शर्मा क्षेत्रीय कार्यालय ने क्लस्टर बेस्ड ऋण की जानकारी दी। केवीके के वैज्ञानिक डॉक्टर सर्वेश त्रिपाठी ने किसानों को कम लागत पर बीज की टेस्टिंग घर पर ही करने के गुर बताए। जाएनआरएलएम मैनेजर ने स्वयं सहायता समूहों की जानकारी दी। इस मौके पर लीड बैंक मैनेजर राकेश गर्ग, एफएलसी अशोक दुबे, आरसेटी स्टाफ श्याम प्रजापति एवं शाखा प्रबंधक एवं स्टाफ श्याम जोशी, विकास पंवार, राधेश्याम मीना, पुष्पेंद्रसिंह राठौर, धर्मेंद्र ठाकुर, त्रिलोक सांखला, केके केतुनिया, तस्लीम अली मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Repay the loan, it will strengthen the economy with you


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/repay-the-loan-it-will-strengthen-the-economy-with-you-127891405.html

No comments:

Post a Comment