शनिवार के बाद शहर में रविवार रात भी सर्द रही। हालांकि रात के तापमान में गिरावट नहीं हुई। न्यूनतम पारा 11.6 डिग्री ही रहा। सुबह के वक्त 7 से 9 किमी की रफ्तार से हवा भी चली, लिहाजा ठंड चुभने वाली महसूस हो रही थी। इधर, इंदौर में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा।
दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी का असर खत्म हो गया है। वहीं, उत्तरी हवा आना शुरू हो गई है। इस वजह से ठंड चमक रही है। महीना खत्म होने तक रात का तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच रिकॉर्ड होगा।
रतलाम में पांच दिनों का तापमान
| 18 नवंबर | 16.0 |
| 19 नवंबर | 16.0 |
| 20 नवंबर | 14.2 |
| 21 नवंबर | 13.2 |
| 22 नवंबर | 11.6 |
प्रदेशभर में असर दिखा रही ठंड
- दतिया, नौगांव, उमरिया तरफ तो पारा 7 डिग्री पर कायम है।
- 3 जिले ऐसे भी हैं, जहां रात का पारा 10 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ।
इस बार सर्दी अपने पैटर्न पर
मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक पिछले दो सालों के मुकाबले इस बार ठंड का पैटर्न ठीक है। पिछले साल नवंबर में भी लगातार पश्चिमी विक्षोभ आते रहे। इससे नवंबर में भी तापमान अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। इस साल 10 नवंबर तक ठंड रही। फिर 11 से 18 नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ, बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने की वजह से दिन का तापमान 31.6 डिग्री तो रात का पारा 19 डिग्री तक चला गया। रात का पारा सामान्य से 5 डिग्री तक अधिक रहा। अब फिर से ठंड लौट आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/ratlam-1160-degrees-night-mercury-reached-10-degrees-in-13-districts-snow-flower-fed-with-dew-drops-127942315.html
No comments:
Post a Comment