Sunday, April 19, 2020

लॉकडाउन में अवैध रूप से बेच रहे थे मांस नगर निगम ने दबिश देकर दुकान सील की

लाॅकडाउन के दौरान अवैध रूप से मांस बेचने पर नगर निगम अमले ने रविवार को एक दुकान पर दबिश दी। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पंचनामा बनाया और मांस जब्त कर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।
नगर निगम के अमले ने कोतवाली थाना पुलिस की सहायता से यह कार्रवाई की। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पुरुषोत्तम दुबे के अनुसार निगम को सूचना मिली थी कि फाजलपुरा में मालवा चिकन सेंटर पर अवैध रूप से चिकन बेचा जा रहा है। कर्फ्यू के उल्लंघन करने पर कोतवाली सीएसपी की अगुवाई मेंं आठ किलो चिकन, दो चाकू और एक ट्रै चिकन वेस्ट जब्त की। मौके पर निगम और पुलिस टीम ने पंचनामा भी बनाया। निगम की टीम ने जब्त मांस को नष्ट करवाया। निगम की ओर से कार्रवाई में गैंग प्रभारी मोनू थनवार शामिल थे। निगम अमले ने संचालक जावेद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Municipal Corporation seized shop illegally selling meat in lockdown


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/municipal-corporation-seized-shop-illegally-selling-meat-in-lockdown-127202106.html

No comments:

Post a Comment