लॉकडाउन में फूलों से लेकर फल-सब्जियों की स्थिति खराब है। सप्लाय न होने से खेत मालिक ही फसलों को रौंदने पर मजबूर हो गए हैं। पुष्प की अभिलाषा यही कह रही है कि तुझी से मैं पैदा होऊं, तेरे पैरों तले मैं रौंदा जाऊं, ये कभी सोचा न था।
गुरुवार को बावनगजा रोड पर खेत में गोपाल माली नवरंग के फूल तोड़कर खेतों में फेंकते मिले। माली ने बताया बिक्री न होने से फूल पौधों पर सड़ जाएंगे। इसलिए इन्हें तोड़कर खेत में डाल रहे हैं। गोपाल माली, भगवान माली, शंकर माली, हरिनारायण माली व रामनारायण माली ने ढाई महीने पहले साढ़े तीन एकड़ में फूल लगाए थे। एक लाख रुपए से ज्यादा लागत आई थी। अब तो लागत भी नहीं निकल रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/i-can-be-born-from-you-i-will-trample-under-your-feet-it-was-never-thought-due-to-the-supply-stop-in-the-lockdown-the-gardener-is-breaking-himself-and-throwing-flowers-in-the-field-127227463.html
No comments:
Post a Comment