कोरोना से जंग लड़ रहे सिपाहियों में अहम भूमिका निभा रहे पुलिस जवान इन दिनों घर नहीं जा पा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए वे घर जाने की जगह ड्यूटी पाइंट पर ही भोजन कर रहे हैं। वहीं 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी कर लोगों को कोरोना के खतरा से बचा रहे हैं। लोगों को लॉकडाउन का पालन करवा रहे हैं। लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। वहीं एसडीएम वीरसिंह चौहान, नप सीएमओ अखिलेश डोंगरे भी अपने स्तर पर लॉकडाउन का पालन करवा रहे हैं। प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र केसरी, आरक्षक रविंद्र मंडलोई ने बताया ड्यूटी पाइंट पर ही नीम की छांव में बैठकर भोजन कर लेते हैं और फिर ड्यूटी करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/police-jawans-are-not-going-home-doing-food-at-duty-point-127220850.html
No comments:
Post a Comment