कुशवाह कॉलोनी के रहवासी बुधवार सुबह नगरपालिका पहुंचे। यहां उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान को एक महीने से पर्याप्त पानी नहीं मिलने की समस्या बताई। राधेश्याम कुशवाह व योगेश कुशवाह ने बताया जल वितरण कार्य देखने वाले कर्मचारियों को समस्या बताई थी। उन्होंने कॉलोनी का निरीक्षण भी किया लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। इस कारण लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कॉलोनी में 30 से 35 मकान हैं। कॉलोनी के आखिरी हिस्से के 10 मकानों में पानी नहीं पहुंच रहा है। कुछ लोगों द्वारा मेन लाइन से कनेक्शन लेने के कारण प्रेशर से पूरी कॉलोनी में पानी सप्लाय नहीं हो रहा है। इसको लेकर कर्मचारियों को शिकायत की थी। बावजूद अभी तक कोई निराकरण नहीं हुआ। वहीं नपाध्यक्ष ने उन्हें बताया कि केंद्रीय जेल के बैरक का निर्माण शुरू हुआ है। इसके चलते पाइप लाइन निकालकर दूसरे क्षेत्र से लाइन डाली थी। इस पर उन्होंने बताया एक महीने से पानी नहीं मिलने से लोग परेशान है। गर्मी सीजन में पानी की खपत बढ़ जाती है। उन्होंने पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। इस दौरान दीपक कुशवाह, राजाराम कुशवाह, संतोष कुशवाह मौजूद थे।
लाइन की कराएंगे जांच
पाइप लाइन की जांच कराएंगे। किसी ने मेन लाइन से कनेक्शन लिया है, तो कार्रवाई होगी। लोगों को पानी के लिए परेशान नहीं होने देंगे। जल्द कॉलोनी में पानी की समस्या का निराकरण कराएंगे।
-लक्ष्मण चौहान, अध्यक्ष नगरपालिका बड़वानी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/not-getting-enough-water-in-kushwaha-colony-for-a-month-127220872.html
No comments:
Post a Comment