काेराेना का संक्रमण फैलते ही लाेगाें में शहर के लाेगाें में थूक कर संक्रमण फैलाने की साजिश का संदेह घर कर गया है। शुक्रवार काे एक ही दिन में तीन स्थानाें पर ऐसे मामले सामने आए।राजाराम नगर में नाेट मिले। शिवशक्ति नगर में लाेगाें ने घराें के चैनल गेट व दरवाजाें पर थूक लगाते युवक काे देखा। माेमनटाेला में घराें के सामने किसी का थूका हुअा दिखा। साेशल मीडिया पर थूकने वाले मैसेज चल रहे हैं। लाेग चिंतित हैं कि यह कुछ शरारती तत्वाें की हरकत है या वाकई संक्रमण फैलाने की साजिश है।
शिवशक्ति नगर में लाेगाें ने देखा दोपहर 3 बजे एक अज्ञात युवक हनुमान मंदिर के पीछे वाली लाइन में घरों के गेट और चेनल पर थूक लगा रहा था। मिलिंद सोनी ने देखा उनके घर के गेट पर एक युवक पहुंचा, उसने हाथ पर थूका और फिर चैनल पर लगाया। सोनी ने चिल्लाया और डंडा लेकर पीछे दौड़ लगाई। इसी बीच काॅलोनी के लोगों ने उसे घेर कर पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची तब तक वह भाग गया। प्रहलाद प्रजापति, संतोष चौहान ने बताया मेरे घर पर भी थूका। अरुण मिश्रा ने बताया हमारे घर पर लगे कैमरे में उसकी तस्वीर भी आई है।
राजाराम नगर में सुबह 11 बजे काॅलोनी रोड किनारे किसी ने 10-10 के नोट फेंक दिए थे। उसी बीच एक सब्जी वाला सब्जी का ठेला लेकर निकल रहा था। उसने नोट उठाए ताे एक महिला ने सब्जी वाले को मना किया। नोट मत उठाओ, फिर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने निगम टीम को बुलाया। सब्जी सैनिटाइजर कर नष्ट करवाई और नोटों को पाॅलिथीन में डालकर ले गए। मोहन टोला में किसी अज्ञात व्यक्ति ने घरों के सामने थूका। मोहन टोला से पुलिस कंट्रोल रूम पर दोपहर 3 बजे फोन गया था कोई अज्ञात व्यक्ति घरों के सामने थूक रहा है। नाहर दरवाजा की एफआरवी टीम पहुंची पर जब तक युवक भाग गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/suspicion-of-conspiracy-to-spread-infection-by-spitting-three-places-in-the-city-on-the-same-day-127189142.html
No comments:
Post a Comment