Thursday, April 23, 2020

शाहपुरा गांव में वारदात, नशे में बहस के बाद युवक की पड़ोसियों ने की हत्या

लॉकडाउन की सख्ती के बीच एक ही परिवार के 5 आरोपियों ने मिलकर निजी स्कूल बस के ड्राइवर की बेरहमी से बुधवार देर रात हत्या कर दी। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। नशे में हुई बहस के बाद आरोपियों ने पहले कांच की बोतल फोड़कर हमला किया, फिर सीने में चाकू घोंप दिया। हबीबगंज पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं।
बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे ये वारदात शाहपुरा गांव में 30 वर्षीय मनोज राजपूत के साथ हुई। शाहपुरा गांव निवासी मनोज एक निजी स्कूल में बस ड्राइवर थे। सीएसपी भूपेंद्र सिंह के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले सौदान सिंह से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। सौदान कबाड़े का काम करता है। दोनों के बीच आए दिन बहस होती रहती थी। बुधवार को भी सौदान और मनोज के बीच इसी बात पर बहस हुई। उस वक्त तो लोगों ने दोनों को शांत करवा दिया। रात करीब साढ़े 11 बजे मनोज घर से कहीं जा रहे थे। तभी रास्ते में सौदान और रक्का ने उन्हें रोक लिया। गाली-गलोच करते हुए आरोपियों ने मनोज से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर सौदान के पिता और परिवार के सदस्य अजय, विजय भी आ गए। पांचों ने मिलकर मनोज पर पहले कांच की बोतल फोड़कर हमला किया, फिर सीने में चाकू घोंप दिया। परिजन गंभीर हालत में मनोज को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मनोज राजपूत


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/incident-in-shahpura-village-youth-killed-by-neighbors-after-drunken-argument-127228054.html

No comments:

Post a Comment