शहर में शनिवार की रात घोषित किए गए टोटल लॉकडाउन के बाद रविवार की रात सब्जी कारोबारियों ने हंगामा कर दिया। इंटक मैदान में सब्जी कारोबारियों के हंगामे की सूचना पर एसडीएम प्रदीप तोमर भी मौके पर पहुंच गए। कारोबारियों का कहना है कि प्रशासन रात में अादेश जारी करता है अौर हमारे सब्जी के 60 ट्रक रास्ते में फंसे हैं। इससे सब्जी खराब हो रही है। शहर के चेकिंग पाइंट पर सब्जी के ट्रकों को रोका जा रहा है। हंगामे के बाद देर रात प्रशासन ने सोमवार को टोटल लॉकडाउन में भी पूर्व निर्धारित स्थानों पर सुबह 7 से 11 बजे तक सब्जी की बिक्री किए जाने के निर्देश जारी कर दिए।
शहर के सब्जी कारोबारियों ने सोमवार को भी टोटल लॉकडाउन की सूचना के बाद रविवार की रात हंगामा कर दिया। कारोबारियों ने अारोप लगाया कि प्रशासन को विगत माह बैठक में यह परेशानी बताई गई थी कि रात में अादेश दिए जाने से बहुत परेशानी होती है। सब्जी कारोबारियों का कहना था कि हमें मंडी बंद करने के संबंध में दो दिन पूर्व बताया जाए क्योंकि हमारी सब्जी की बुकिंग दो दिन पहले से हो जाती है। इसके बाद भी प्रशासन ने सब्जी कारोबारियों की परेशानी को नहीं समझा। कारोबारियों ने बताया कि 1 अप्रैल के टोटल लॉकडाउन के लिए भी प्रशासन ने रात मेंं निर्देश देकर सूचना दी थी। तब भी सब्जी कारोबारियों को नुकसान हुअा था। इस लॉकडाउन के दौरान प्रशासन की नासमझी से जिले व जिले के बाहर के हरी सब्जी उत्पादक किसानों की भी लाखों रुपए की हरी सब्जी खराब हो चुकी है। एक घंटे तक चले हंगामे के बाद प्रशासन ने सोमवार को लॉकडाउन के दौरान सब्जी की बिक्री के लिए स्वीकृति के निर्देश जारी कर दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/decision-taken-after-the-uproar-by-traders-today-vegetables-will-be-sold-in-fixed-places-127201771.html
No comments:
Post a Comment