ग्वालियर स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कार्पोरेशन ने कोविड-19 के संदिग्ध मरीजाें के सैंपल उनके घर एकत्रित करने के लिए चलित बूथ तैयार किया था, लेकिन यह काम किसी काम का साबित नहीं हाे रहा है। बूथ पहले दाे दिन चला नहीं और उसके बाद से वह जिला अस्पताल में रखा हुआ है। यदि अस्पताल प्रबंधन काे कहीं सैंपल ले जाना हाेता है ताे इसके लिए एंबुलेंस भेजी जा रही है। जबकि चलित बूथ काे ऐसे स्थानाें पर भेजा जाना चाहिए। कोरोना सैंपल कलेक्शन के नोडल डाॅ. हरेंद्र सिंह का कहना है कि बूथ को चलाने के लिए कोई वाहन नहीं है। इस कारण वह अस्पताल परिसर में रखा हुआहै।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/mobile-sample-collection-booth-became-shapepiece-not-sent-to-field-even-once-127195226.html
No comments:
Post a Comment