चंदेरी थाने के कड़राना में सोमवार को हुई हत्या के मामले में चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान ने अशोकनगर विश्रामगृह में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया कि चंदेरी क्षेत्र के एक आरोपी और उसके साथियों से उनकी जान को खतरा है। सोमवार को हुए हत्याकांड के मामले में उन्होंने एक व्यक्ति को आरोपी बनाने पर पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव में जो व्यक्ति उनके साथ भोजन कर रहा था उसको पुलिस ने आरोपी बना दिया। चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि कड़राना के देवी सिंह बुंदेला जो आपराधिक गतिविधियों में संलग्न है। उससे उनकी जान को खतरा है। श्री चौहान ने इसके पीछे की वजह बताई कि देवी सिंह ने 2012 में पूरन सिंह की गोली मारकर हत्या की थी। उनके बच्चों पर झूठा 307 का मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने इस मामले में पीड़ित पक्ष की मदद की है तब से वह पीछे पड़ा हुआ है। वह कुछ आपसी के लोगों द्वारा जान से मरवाने की धमकी दे चुका है। विधायक श्री चौहान ने बताया कि सोमवार को कड़राना में हुए हत्याकांड की जानकारी पुलिस को भगवत सिंह परमार ने दी। वहीं रात को उन्होंने उसके साथ खाना खाया जिसको पुलिस ने झूठा आरोपी बना दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति से प्रेरित होकर कुछ लोग उसका साथ दे रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/my-life-is-threatened-by-an-accused-chanderi-mla-127215914.html
No comments:
Post a Comment