Wednesday, April 22, 2020

नापतौल विभाग ने 6 किराना दुकान व दो उचित मूल्य दुकान पर तराजू की जांच की

नगर में नापतौल विभाग की टीम ने शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान व समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र पर पहुंचकर यहां तोल रहे इलेक्ट्रॉनिक तराजू की जांच की। जांच में कांटे पर वेट रखकर देखा जो सही पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर नापतौल विभाग द्वारा लगने वाली सील को भी देखा जो सही पाई गई।
नापतौल विभाग के निरीक्षक अंबिकेश चौहान ने बताया कि नगर में उचित मूल्य की दुकान सहित 6 किराना दुकानों पर पहुंचकर सामान तोलने के इलेक्ट्रॉनिक तराजू को चेक किया गया। सभी जगह पर तराजू सही पाए गए। साथ ही 5 किलो, 10 किलो के तोलने के लिए बांट सहित तेल मापने का लीटर भी देखा गया। हालांकि सभी जगह पर चेक करने के बाद सही पाया गया। साथ ही दुकानदारों द्वारा बेचे जा रहे सामान पर दर्शाई गई एमआरपी भी लिखी हुई सही पाई गई। किसी भी व्यापारी का कोई प्रकरण नहीं बना। गेहूं समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र पर व्यवस्था देखी। उन्होंने पूछा किसानों द्वारा केंद्र पर ज्यादा गेहूं लाया जाता है तो उसे कहां रखा जाएगा। इस पर कर्मचारी ने बताया कि अन्य गोदाम भी हैं। वहां गेहूं को रखा जाएगा। केंद्र पर कितने हम्माल काम कर रहे हैं। इसके अलावा आसपास की व्यवस्था देखी।
उचित मूल्य दुकान पर सामाजिक दूरी बनाने की दी सलाह - उचित मूल्य की दुकान पर राशन की जानकारी ली। साथ ही उपभोक्ताओं को सामाजिक दूरी बनाने को कहा। नापतौल विभाग के अधिकारी ने सेल्समैन से कहा ग्राहकों के हाथ सैनिटाइजर से धुलाकर ही सामग्री वितरण करें। उपभोक्ता से रजिस्टर पर उसके हाथ के अंगूठे के निशान लें। उस वक्त भी सैनिटाइजर का इस्तेमाल करवाएं। ताकि अगर कोई व्यक्ति कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से संक्रमित हो तो वह सभी में नहीं फैले। बीमारी से बचने के लिए प्रत्येक उपभोक्ता को सैनिटाइजर से उसके हाथ धुलाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The Measurement Department examined the scales at 6 grocery stores and two fair price shops


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/the-measurement-department-examined-the-scales-at-6-grocery-stores-and-two-fair-price-shops-127220907.html

No comments:

Post a Comment