इंदौर में सड़क पर नोट फेंके जाने की घटना के बाद खंडवा में भी शुक्रवार काे ऐसी ही घटना सामने आई। यहां एक-दो नहीं, बल्कि तीन जगहों घंटाघर, हरिगंज अाैर दीनदयालपुरम में 500,100 व 50 के नोट पड़े मिले हैं। इन्हें सैनिटाइज करने के बाद निगमकर्मियाें ने जब्त किए। शुक्रवार सुबह 7 बजे घंटाघर बगीचे की बाउंड्रीवाल के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि घंटाघर पार्क की बाउंड्रीवाल के पास 500 का एक नोट पड़ा है।
पुलिस निगमकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। यहां उन्हें दीवार किनारे नोट पड़े मिले। टीम ने दवा का छिड़काव कर नोट को सैनिटाइज किया और पॉलीथिन में रख लिया। इसके बाद ऐसी ही एक घटना दीनदयालपुरम काॅलोनी में भी हुई है। यहां अज्ञात बाइक सवार 50-50 के दो नोट फेंककर भाग गए। पुलिस ने यहां से भी नोटों को जब्त कर क्षेत्र को सैनिटाइज किया। इसी तरह हरिगंज क्षेत्र में भी 100 रुपए का नोट फेंके जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि यह घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि यह किसी की शरारत है या इसके पीछे कोई साजिश है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/500-100-and-50-notes-thrown-in-khandwa-amid-lockdown-cctv-suspects-127189103.html
No comments:
Post a Comment