पंचायत प्रधानों ने जनपद सीईओ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि निर्माण कार्यों पर 50 हजार से 1 लाख रुपए कमीशन मांगा जा रहा है। इस मामले की शिकायत पंचायत प्रधानों ने अलग-अलग बिंदुओं में जिला पंचायत सीईओ चंद्रशेखर शुक्ला से की है। साथ ही आरोप लगाए हैं कि अनावश्यक परेशान करते हुए पंचायत के निर्माण कार्य जो 5 साल पहले हो चुके व जिनका कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया, उनकी जांच करने का दबाव बना रहे हैं। जिपं सीईओ ने जनपद सीईओ से इन शिकायतों का जवाब 1 सप्ताह के अंदर मांगा है। हालांकि जनपद सीईओ इन आरोपों को गलत बता रहे हैं।
जिला पंचायत सीईओ को की गई शिकायत में जनपद पंचायत अशोकनगर प्रधान चंदा प्रतापभान ने बताया कि ग्राम पंचायतों में जाना और सरपंच, सचिव से कमीशन के रूप में 1 लाख, 50 हजार रुपए की राशि मांगते हैं। उनसे गलत व्यवहार करते हैं। 30-31 मार्च को मनरेगा की राशि से कमीशन की वजह से पेमेंट नहीं किए। ग्राम पंचायतों में ईओएल सर्वे फार्म के 2 हजार प्रति पंचायत से राशि मांगते हैं। मैनाई प्रधान लक्ष्मीबाई चंदेल ने बताया कि 5 प्रतिशत कमीशन उनसे मांगा जा रहा है। इसी तरह सोवत प्रधान ऊषा साहू, रूप सिंह कुशवाह ने पुराने कार्यों में 3 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने की शिकायत की है। इस दौरान ग्राम पंचायत करैया राय प्रधान रामकली रघुवंशी, मसीदपुर प्रधान रघुराज सिंह रघुवंशी आदि ने शिकायत की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/panchayat-heads-accuse-district-ceo-of-demanding-commission-of-1-lakh-rupees-complaint-to-zip-ceo-127207927.html
No comments:
Post a Comment