Monday, April 20, 2020

दो नए शहरों में दहशत बढ़ी, रायसेन व धार में एक ही दिन में 16-16 नए मरीज

रायसेना में कोरोना के सोमवार को 16 नए मरीज मिले। यहां अब 24 संक्रमित हो गए हैं। हालात बिगड़ते देख कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने शहर में 23 अप्रैल सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। एक दिन पहले तक रायसेन ऑरेंज जोन में था, जो सोमवार को रेड जोन में पहुंच गया। यहां सिर्फ दूध और दवा की सुविधा ही लोगों को मिल पाएगी। बाकी पाबंदियां सख्ती से लागू रहेंगी। कुल 24 में से 23 मरीज जमाती हैं।

धार में पहली मौत
जिले के कुक्षी निवासी 22 वर्षीय कोरोना पाॅजिटिव युवक की इंदाैर के अरबिंदाे अस्पताल में मौत हो गई। साथ ही सोमवार को 16 नए पाॅजिटिव मरीज मिले। यहां अब 36 संक्रमित हो चुके हैं। लगातार लापरवाहियाें के चलते कलेक्टर ने सीएमएचअाे डाॅ. एसके सरल से सिविल सर्जन का प्रभार वापस ले लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Panic increased in two new cities, 16-16 new patients in Raisen and Dhar on same day


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/panic-increased-in-two-new-cities-16-16-new-patients-in-raisen-and-dhar-on-same-day-127208039.html

No comments:

Post a Comment