Saturday, April 18, 2020

150 से ज्यादा की रिपोर्ट का इंतजार, राहत : पीसीआर मशीन मिली

कोरोना के सैंपल को जांच के लिए भोपाल भेजना शुरू कर दिया लेकिन बड़ा फायदा देखने को नहीं मिला है। शनिवार को कोई भी रिपोर्ट नहीं आ सकी। अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए 150 से ज्यादा लोग रिपोर्ट का ही इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अच्छी बात ये है कि मेडिकल कॉलेज में बनने वाली कोरोना टेस्ट लैब के लिए सबसे महत्वपूर्ण पीसीआर मशीन शनिवार को कॉलेज में पहुंच गई है।
हमारे शहर में 12 पॉजिटिव हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 260 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे दिए हैं। इनमें ज्यादातर वे शामिल हैं जो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए हैं। शनिवार शाम तक कोई भी जांच रिपोर्ट नहीं आई। ऐसे में 153 मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार स्वास्थ्य विभाग रात तक करता रहा। बता दें कि हमारे शहर में 13 अप्रैल की स्थिति में जब एक ही कोरोना पॉजिटिव मरीज तब 123 मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार था। उस वक्त 165 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। हालांकि, इस बीच 24 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव तो वहीं 11 की पॉजिटिव आई। 24 सैंपल जांच में रिजेक्ट भी हाे गए। इस बीच 95 सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे जा चुके हैं।
आईडीएसपी अधिकारियों को भी की थी शिकायत
शुरुआत से ही सैंपल की रिपोर्ट में देरी हो रही है। 10 अप्रैल को तो आलम ऐसा था कि रिपोर्ट के इंतजार में 5 शव मर्चूरी में ही रखे थे। 12 अप्रैल की रात प्रबंधन ने कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे लेकिन, इंदौर के कॉलेज ने कमियां बताते हुए रिटर्न कर दिया है। अधिकारियों ने इसकी शिकायत आईडीएसपी के अधिकारियों को भी की थी। इधर, प्रबंधन ने तत्काल भोपाल सैंपल भेजना शुरू कर दिया था।

कोरोना पॉजिटिव मरीजों को लेकर गफलत, प्रदेश के बुलेटिन में बता दिए 13 पॉजिटिव
इधर, भोपाल जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट किया। इसमें रतलाम में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 13 बता दी। इससे अधिकारी भी सकते में आ गए। क्योंकि, इस रिपोर्ट के मुताबिक शहर में एक पॉजिटिव बढ़ गया था। हालांकि नोडल अधिकारी प्रमोद प्रजापति का कहना है कि ये मानवीय भूल हो सकती है। उन्होंने लैब में चर्चा की, अभी मरीज बढ़ने की सूचना नहीं है।

रिपोर्ट के लिए चर्चा
रिपोर्ट देने के लिए हमने भोपाल चर्चा की है। उम्मीद है जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी। -डॉ. प्रमोद प्रजापति, नोडल अधिकारी, कोविड-19



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Waiting for more than 150 reports, relief: PCR machine found


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/waiting-for-more-than-150-reports-relief-pcr-machine-found-127195660.html

No comments:

Post a Comment