Wednesday, April 22, 2020

लाॅकडाउन में पशुवध कर मांस बेच रहे थे, पुलिस ने पांच स्थानाें से 13 आराेपी पकड़े

लाॅकडाउन के दाैरान पशुवध कर उसका मांस बेचने वाले 13 आरोपियों काे पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा औरउनके खिलाफ धारा 188,269,270 भादवि एवं 51 ख आपदा प्रबंधन अधिनियम 4(1)/10 मप्र कृषिक पशु परिरक्षण के तहत केस दर्ज किया।
माेघट पुलिस काे काेराेना संक्रमण के दाैरान लाॅकडाउन में स्लाटर हाउस इमलीपुरा तथा बापू नगर के आसपास के लाेगाें द्वारा अवैध रूप से खुले स्थान पर पशुओं काे काटकर मांस बेचने की सूचना मिल रही थी। पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिवदयाल सिंह के निर्देश पर माेघट टीआई बीएल अटाेदे काे टीम बनाकर आरोपियों काे पकड़ने के निर्देश दिए। बुधवार काे माेघट पुलिस ने पांच अलग-अलग टीमें बनाकर इमलीपुरा स्लाटर हाउस व बापू नगर में दबिश दी औरआरोपियों काे गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्लाटर हाउस के पास मांस बेच रहे समीर कुरैशी, इलयास कुरैशी, इमरान कुरैशी, माेहसिन कुरैशी, शाहरूख कुरैशी, आसिफ कुरैशी, इमरान कुरैशी, इसाक कुरैशी, इरशाद कुरैशी, बापू नगर कब्रिस्तान के नाले के पास से आराेपी शेख जहीर, शेख सलीम, शेख जाकिर व बिलाल कुरैशी काे पकड़ा और उनके पास से अवैध मांस जब्त किया। टीआई बीएल अटाेदे ने बताया सभी आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड के आधार पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Were selling meat by slaughtering in the lockdown, the police caught 13 arappi from five places


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/were-selling-meat-by-slaughtering-in-the-lockdown-the-police-caught-13-arappi-from-five-places-127221256.html

No comments:

Post a Comment