लॉकडाउन में जोखिम भरी ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों ने स्ट्रीट डॉग्स की देखभाल का भी बीड़ा उठा लिया। ट्रैफिक थाने के 120 पुलिसकर्मी खुद के जेब खर्च से स्ट्रीट डॉग्स को दूध पिला रहे हैं। ड्यूटी से पहले सुबह, शाम व रात को आधे-आधे घंटे का समय स्ट्रीट डॉग्स की सेवा में दिया जा रहा है ताकि वे भूखे न रहे। उनके इस सेवाभाव को देखते हुए एसएसपी सचिन अतुलकर ने भी स्ट्रीट डॉग्स के लिए दो क्विंटल बिस्किट का इंतजाम कराया।
ट्रैफिक पुलिस की इस पहल से स्ट्रीट डॉग्स को अब भूखे नहीं रहना पड़ रहा। दो दिन पहले इस सेवा कार्य की शुरूआत की गई। पुलिसकर्मियों ने ही यह बात उठाई थी कि रात में गश्त के दौरान स्ट्रीट डॉग काटने को दौड़ रहे हैं। इसी के बाद सबसे पहले ट्रैफिक पुलिस ने पहल करते हुए स्ट्रीट डॉग्स को दूध देने की शुरुआत की जो अब पुलिस की सेवा व दिनचर्या का हिस्सा बन गई। ट्रैफिक पुलिस को देख शहर के सभी थानों ने भी स्ट्रीट डॉग्स को बिस्किट खिलाने की शुरुआत कर दी है।
रोज पचास लीटर दूध खरीद रहे ट्रैफिक डीएसपी
स्ट्रीट डॉग्स के लिए ट्रैफिक डीएसपी एचएन बाथम रोज 50 लीटर दूध खुद के पैसो से खरीद रहे हैं और सभी पाइंट पर पुलिसकर्मियों को भिजवाया जा रहा है। डीएसपी बाथम ने बताया लॉकडाउन में स्ट्रीट डॉग्स को भरपेट खाना नहीं मिल पा रहा है जिससे वे लोगों को काटने के लिए दौड़ रहे हैं। हमने इसीलिए उनका पेट भरने का जिम्मा उठाते हुए सेवा की शुरुआत की। एसएसपी सचिन अतुलकर ने इस सेवा को पूरे लॉकडाउन तक सुचारू रखने के लिए दो क्विंटल बिस्किट की व्यवस्था कराई है। रोज सुबह, शाम व देररात को भी टीम स्ट्रीट डॉग्स को दूध बिस्किट देने जा रही है ताकि वे भूखे न रहे।
रिटायर्ड अधिकारी को एक सप्ताह से दवाई नहीं मिल रही थी, पहले दिल्ली से इंदौर और फिर उज्जैन तक लाई दवाई
केंद्रीय सीनियर ऑडिटर ऑफिसर के पद से रिटायर्ड विजय कुमार जोशी निवासी विवेकानंद कॉलोनी को एक सप्ताह से दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। उनकी दवाइयां दिल्ली से इंदौर स्टोर पर आती है जहां से उज्जैन लाई जाती है। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर और प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क किया। उसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर धर्म सिंह कुशवाह ने इंदौर के अधिकारी से बात की तथा यहां से एक वाहन का पास जारी करवाया और उसके माध्यम से दवाइयों को जन तक लाया जा सका 14 प्रकार की दवाइयां सेवानिवृत्त जोशी के घर पर पहुंचाई गई है। उन्हें केंद्रीय शासकीय दवाई स्टोर से दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/service-with-duty-also-120-traffic-policemen-keep-attention-of-street-dogs-kept-in-lockdown-feeding-on-duty-127202089.html
No comments:
Post a Comment